फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIIT in IT city got green signal.

अखिलेश की ड्रीम सिटी को मिली हरी झंडी

Mon, 10 Nov 2014 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Nov 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
IIIT in IT city got green signal.

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट आईटी सिटी में खोले जाने वाले भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में शैक्षिक सत्र 2015-16 में दाखिले को हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन


भारत सरकार के शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया गया। आईटी सिटी के ट्रिपल आईटी में दाखिला पाने वाले छात्रों की पहले साल की कक्षाएं इलाहाबाद के प्रौद्योगिकी संस्थान में लगेंगी।
विज्ञापन


राजधानी में गजरिया डेयरी फार्म के स्थान पर इसके लिए भवन निर्माण काम तेजी से चल रहा है। बिल्डिंग का काम पूरा होते ही यहां भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

राज्य सरकार ने लखनऊ के आईटी सिटी में ट्रिपल आईटी खोलने का निर्णय किया है। इसके भवन का शिलान्यास पिछले माह ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। यहां इस समय निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरिया डेयरी फार्म की जगह बनाए जा रहे इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है।

अगले शैक्षिक सत्र से शुरू होंगे दाखिले

IIIT in IT city got green signal.

आईटी सिटी स्थित ट्रिपल आईटी के भवन निर्माण में कम से कम एक साल लगेगा लेकिन केंद्र सरकार चाहती है कि दाखिले की प्रक्रिया अगले शैक्षिक सत्र से ही शुरू कर दिया जाए।

इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में 3 नवंबर को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है।

बैठक में यह भी तय किया गया है कि जब तक नए ट्रिपल आईटी के लिए निदेशक का चयन नहीं हो जाता है, तब तक इलाहाबाद प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक के पास ही इसका अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

सीजी सिटी परिक्षेत्र में विकसित की जाने वाली आईटी सिटी के लेआउट को एलडीए की तकनीकी समिति ने शुक्रवार को पास कर दिया है।

सिटी कुल 100 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। 30 एकड़ में आईटी इकाई, 20 एकड़ में अन्य प्रौद्योगिकी इकाइयां, 10 एकड़ पर कौशल विकास केंद्र बनाया जाएगा।

आईटी सिटी को भारत सरकार की ओर से विशेष आर्थिक परिक्षेत्र (सेज) का दर्जा दिया गया है। यहां स्थापित होने वाली सॉफ्टवेयर इकाइयों को सेज के सभी लाभ भी दिए जाएंगे। यहां से सॉफ्टवेयर का निर्यात भी बढ़ेगा।

कौन-कौनसे कोर्स और कितनी सीटें

IIIT in IT city got green signal.

आईटी सिटी में खुलने वाले ट्रिपल आईटी में चार वर्षीय बीटेक और दो वर्षीय एमटेक कोर्स शुरू किया जाएगा। बीटेक के दो ट्रेड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शुरू किए जाएंगे।

प्रत्येक ट्रेड में पहले साल 60-60 सीटें होंगी। पहले साल बीटेक की 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। बीटेक में आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन ट्रेड भी शुरू किया जाएगा।

कैसे मिलेगा दाखिला
बीटेक कोर्स में अखिल भारतीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वालों को दाखिला मिलेगा। एमटेक में दाखिले के लिए गेट पास करना जरूरी होगा।

प्रदेश में मौजूदा समय इलाहाबाद में ट्रिपल आईटी है। लखनऊ के आईटी सिटी में ट्रिपल आईटी खुलने के बाद प्रदेश में इस तरह की दो संस्थाएं हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed