फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ignoring menstrual hygiene can lead to cancer and infertility

Lucknow News: माहवारी स्वच्छता की अनदेखी से कैंसर, बांझपन का खतरा

Wed, 28 May 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ignoring menstrual hygiene can lead to cancer and infertility
दुबग्गा में महिलाओं के साथ डॉ सुजाता देव व अन्य।
लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) की प्रोफेसर डॉ. सुजाता देव के अनुसार माहवारी स्वच्छता की अनदेखी भारी पड़ सकती है। इससे संक्रमण हो सकता है, जो बाद में बच्चेदानी के मुख का कैंसर और बांझपन तक दे सकता है।
विज्ञापन




माहवारी स्वच्छता जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर दुबग्गा के बरावन खुर्द गांव में उन्होंने यह जानकारी दी। प्रो. सुजाता ने बताया कि माहवारी हर महिला के लिए जरूरी है। अगर किसी को इसमें समस्या है तो उसे डॉक्टर से मिलना चाहिए। माहवारी के दौरान सफाई का ध्यान रखना चाहिए, जहां तक हो सके सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें। यह उपलब्ध न होने पर साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


माहवारी से पहले कई बार पेट में दर्द की समस्या होती है। जब तक दर्द असहनीय न हो, दवाई नहीं खानी चाहिए। इसके बजाय गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर उससे पेड़ू में सिंकाई करनी चाहिए। मौके पर क्वीन मेरी से सौम्या सिंह और सृष्टि ने बच्चियों को आकर्षक खेल खिलाए और पुरस्कार भी दिए। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र सिंह लोधी और स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




माहवारी के दौरान नहाना न छोड़ें



प्रो. सुजाता ने भ्रांतियों का भी समाधान दिया। कई बार माहवारी के दौरान महिलाएं नहाती नहीं हैं। ऐसा करना गलत है। माहवारी के बाद जननांग में खुजली होती है और दाने पड़ते हैं तो डॉक्टर को दिखाएं। महिलाओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि सफेद पानी कम मात्रा में आता है तो इसे सामान्य समझना चाहिए। बदबू के साथ इसकी मात्रा ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।


...इसलिए 28 मई को मनाते हैं माहवारी स्वच्छता दिवस

सौम्या सिंह ने बताया कि माहवारी स्वच्छता दिवस 28 मई को मनाने के पीछे विशेष वजह है। मासिक चक्र 28 दिन का माना जाता है। इसमें पांच दिन माहवारी के होते हैं। इस कारण साल के पांचवें महीने की 28 तारीख (28 मई) को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed