फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IFS Transfer: State government transferred IFS officers, Sudhir Kumar Sharma became PCCF Wildlife

IFS Transfer : प्रदेश सरकार ने आईएफएस अफसरों के किए तबादले, सुधीर कुमार शर्मा बने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ

Tue, 13 Jun 2023 12:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Jun 2023 12:49 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने कानपुर मंडलायुक्त डॉ० लोकेश एम को श्रम आयुक्त अतिरिक्त प्रभार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों और सेवायोजकों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं। श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों तथा योजनाओं के तहत लाभ दें।

विज्ञापन
IFS Transfer: State government transferred IFS officers, Sudhir Kumar Sharma became PCCF Wildlife
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। प्रबंध निदेशक, वन निगम सुधीर कुमार शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव बनाया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं कार्ययोजना विष्णु सिंह को इसी पद पर स्थाई तैनाती दे दी गई है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना अंजनी कुमार आचार्य को प्रबंध निदेशक वन निगम, विभागाध्यक्ष के कार्यालय से संबद्ध ए. वेमुरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट एवं नान प्लान लखनऊ बनाया गया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ की वन संरक्षक अदिति शर्मा को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ की निदेशक और यहां के निदेशक विष्णु कांत मिश्रा को आगरा का वन संरक्षक बनाया गया है। एटा के प्रभागीय वनाधिकारी सौरीश सहाय को प्रभागीय वनाधिकारी, उत्तर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है। नजीबाबाद के वन संरक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला को गोरखपुर जू का निदेशक बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सुशांत शर्मा को वन निगम मेरठ का जीएम, संजय कुमार को वन निगम का जीएम (उत्पादन), सुजॉय बनर्जी को महाप्रबंधक कार्मिक वन निगम, डॉ. बौमिक चंद्र ब्रहम को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्री गोरखपुर, राकेश चंद्रा अलीगढ़ के वन संरक्षक, एके कश्यप क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर वन निगम, मनोज सोनकर को वन संरक्षक देवीपाटन मंडल, श्रद्धा यादव उप वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर, दिव्या डीएफओ कानपुर, प्रणव जैन डीएफओ अंबेडकरनगर, आरुषि मिश्रा प्रभागीय वनाधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त कानपुर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभा
प्रदेश सरकार ने कानपुर मंडलायुक्त डॉ० लोकेश एम को श्रम आयुक्त अतिरिक्त प्रभार दिया है। सोमवार को उन्होंने कानपुर स्थित श्रम आयुक्त कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया और इसे बाद विभाग की समीक्षा की। कहा कि प्रदेश में श्रमिकों और सेवायोजकों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं। श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों तथा योजनाओं के तहत लाभ दें।


आईपीएस चंद्रप्रकाश द्वितीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए नामित
यूपी कॉडर के आईपीएस चंद्रप्रकाश द्वितीय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए नामित किया गया ह। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईजी रैंक के लिए उनका इम्पैनलमेंट किया है। वह प्रयागराज रेंज के आईजी के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed