फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you work honestly, the world listens: Dr. Arun

ईमानदारी से काम करें तो सुनती है दुनिया : डॉ. अरुण

Tue, 13 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 13 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
If you work honestly, the world listens: Dr. Arun
संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जयंती
लखनऊ। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को जब भी जीवन में निराशा महसूस हो तो स्वामी विवेकानंद के विचारों को ध्यान से पढ़ें। स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी ने हमें यही सिखाया है कि ईमानदारी से काम करेंगे तो एक दिन पूरी दुनिया आपकी बात सुनती है। मौका था सोमवार को राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जयंती समारोह का। इससे पूर्व सैकड़ों विद्यार्थियों ने पदयात्रा निकालकर दोनों विभूतियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


पदयात्रा संगीत नाटक अकादमी के प्रमुख द्वार से शुरू होकर बौद्ध संस्थान और एलडीए चौराहे से होते हुए वापस संगीत नाटक अकादमी पहुंची। इससे पहले मंत्री ने भगवा झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान महर्षि विद्या मंदिर, बुनियाद एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज जानकीपुरम और सेक्टर-क्यू अलीगंज स्कूल के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान आज के समय में विवेकानंद और महर्षि योगी के विचारों की उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी हुई। छात्र-छात्राओं ने गंगा अवतरण और महर्षि योगी की राम मुद्रा पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया।
विज्ञापन

केजीएमयू के रेस्परेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. सूर्यकांत ने जब हमारा मस्तिष्क थक जाए तो हमें विवेकानंद, महर्षि योगी और अन्य साहित्यकारों को पढ़कर अपना दिमाग चार्ज करना चाहिए। संस्थान के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन संघ का उद्देश्य ऐसी शख्सियतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है जिन्होंने हमारे समाज को दुनिया में ख्याति दिलाई। गोशाला एवं अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष गौतम ऋषि, वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, महर्षि विश्वविद्यालय के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, समाजसेवी रितु खरे आदि को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जयंती

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जयंती

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जयंती

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed