फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you are troubled by the case then you can get it resolved in Rashtriya Lok Adalat on 14th September.

Lucknow News: मुकदमे से हैं परेशान तो 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकते हैं निस्तारण

Fri, 13 Sep 2024 06:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
If you are troubled by the case then you can get it resolved in Rashtriya Lok Adalat on 14th September.
लखनऊ। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। सुबह 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट और तहसीलों में इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि पारिवारिक न्यायालय एवं मोती महल स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में भी लोक अदालत लगेगी। ऐसे लोग जिनके वाद किसी न्यायालय में विचाराधीन हों, राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वाद निस्तारित करा सकते हैंं।
विज्ञापन




बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा।

ऐसे प्रकरण जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के लिए सुलह-समझौते से निपटाना चाहें, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, दाम्पत्य संबंधी वाद, प्रीलिटिगेशन स्तर के मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, आमजन से जुड़ी सेवाओं और वाणिज्य कर से संबंधित मामलों का भी निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed