{"_id":"61f57fa9f45b1557503cb70f","slug":"if-yogi-becomes-chief-minister-again-i-will-migrate-from-up-poet-munawwar-rana-accuses-bjp-government-of-troubling","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी दोबारा मुख्यमंत्री बने तो कर लूंगा पलायन, शायर मुनव्वर राना ने भाजपा सरकार पर परेशान और दुखी करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी दोबारा मुख्यमंत्री बने तो कर लूंगा पलायन, शायर मुनव्वर राना ने भाजपा सरकार पर परेशान और दुखी करने का लगाया आरोप
Sat, 29 Jan 2022 11:25 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:25 PM IST
सार
शायर मुनव्वर राना ने कहा की जनता असल मुद्दों पर गौर करके वोट डालेगी। जिन्ना और पाकिस्तान से चुनाव का क्या लेना देना? उन्होंने कहा कि बार बार पाकिस्तान, तालिबान, अब्बाजान जैसी की बात करने का मतलब है कि हिंदुस्तानी मुसलमानों पर आप शक करते हैं।
विज्ञापन
MUNAWWAR RANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान-पलायन और जिन्ना को लेकर हो रही सियासत को बेमतलब करार देते हुए शायर मुनव्वर राणा ने कहा, 'वर्तमान सरकार पलायन-पलायन खेल रही है। उन्होंने योगी सरकार पर उन्हें और मुसलमानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार आ जाती है और योगी फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमें यहां रहने की जरूरत नहीं है, मैं यहां से पलायन कर लूंगा।
विज्ञापन
शायर मुनव्वर राना ने कहा की जनता असल मुद्दों पर गौर करके वोट डालेगी। जिन्ना और पाकिस्तान से चुनाव का क्या लेना देना? उन्होंने कहा कि बार बार पाकिस्तान, तालिबान, अब्बाजान जैसी की बात करने का मतलब है कि हिंदुस्तानी मुसलमानों पर आप शक करते हैं। उनके खिलाफ नफरत का माहौल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक शायर के दिल मे कौम का दर्द होता है। यही वजह है कि भाजपा सरकार ने हमें परेशान किया।
विज्ञापन
हमारे ऊपर कई एफआईआर दर्ज कराई गई। हमें मुजरिम बना दिया गया। हमारे बेटे को पकड़ा गया। मुनव्वर ने कहा, 'पलायन की बात होती है, लेकिन हजारों मुसलमानों ने पलायन किया उसकी कोई बात नहीं होती, कहीं चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि सियासत में अगर सपा से दिक्कत है तो अखिलेश यादव के कामों से मुकाबला कीजिये। लेकिन वो मुसलमानों पर हमलावर हैं। मुसलमानों को निशाना बनाना बंद कीजिये।
विज्ञापन