फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If UP Nikay election is postponed New BJP team in the districts will be ready by February-March

UP: चुनाव टला तो फरवरी-मार्च तक तैयार हो जाएगी जिलों में भाजपा की नई टीम, जनवरी में होगा प्रदेश टीम का एलान

Thu, 22 Dec 2022 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Dec 2022 08:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में हुई बैठक में निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय के संभावित निर्णयों पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन
If UP Nikay election is postponed New BJP team in the districts will be ready by February-March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

निकाय चुनाव टला तो जनवरी से मार्च तक भाजपा की प्रदेश से लेकर जिलों तक नई टीमों का गठन कर दिया जाएगा। वहीं पार्टी निकाय चुनाव को लेकर तैयार रणनीति के अनुसार संगठनात्मक कार्यक्रम भी जारी रखेगी। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार शाम आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक स्नातक क्षेत्र चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में हुई बैठक में निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय के संभावित निर्णयों पर मंथन किया गया। सूत्रों के मुताबिक उच्च न्यायालय का निर्णय याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आया तो सरकार ओबीसी आरक्षण के लिए आयोग का गठन कर ट्रिपल टेस्ट के जरिये आरक्षण निर्धारण का रास्ता अपनाएगी। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई में लगभग तीन महीने का समय लगेगा। ऐसे में पार्टी प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय और जिलों की नई टीम गठित करेगी। पार्टी के सात अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की भी नई टीम का गठन कर दिया जाएगा। जनवरी में पहले प्रदेश टीम का गठन किया जाएगा उसके बाद क्षेत्रीय और जिलों की टीम बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के समानांतर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए पेज प्रमुख की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, विभिन्न जातियों के सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन और अग्रिम मोर्चे के सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। वहीं यदि निर्णय सरकार के पक्ष में आया तो जनवरी के अंतिम सप्ताह तक चुनाव संपन्न करा दिया जाएगा। 

बैठक में पार्टी के नए प्रदेश मुख्यालय भवन के साथ तीन चार जिलों में कार्यालय भवन निर्माण को लेकर भी मंथन हुआ। बैठक में जनवरी में विधान परिषद की शिक्षक स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई।

25 दिसंबर को होंगे जनप्रतिनिधि सम्मेलन
25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मेलनोंं का आयोजन किया जाएगा। सभी 1 लाख 70 हजार बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा और एप पर उसकी फोटो भी अपलोड की जाएगी। सरकार की ओर से सुशासन दिवस पर जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed