फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If there are trees then there is life: Deputy CM

वृक्ष हैं तो जीवन है: डिप्टी सीएम

Thu, 10 Jul 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
If there are trees then there is life: Deputy CM
कुकरैल क्षेत्र के सुगामऊ में पौधा लगाते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। पौधरोपण अभियान के दौरान बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वृक्ष हैं तो जीवन है। एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाकर यूपी सरकार ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि वह प्रकृति के प्रति कितनी सजग है। उपमुख्यमंत्री ने कुकरैल के सुगामऊ के दो हेक्टेयर क्षेत्र में त्रिवेणी वन की स्थापना के लिए पौधरोपण अभियान के शुभारंभ के बाद यह बात कही।
विज्ञापन

एमएलसी मुकेश शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, उमेश द्विवेदी, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने ने पौधे लगाए। इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने नीम, पाकड़ और बरगद के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान यहां 2700 फल व छायादार व 2000 सामान्य पौधे लगाए गए। डीएम विशाख जी, सीडीओ अजय जैन, प्रभागीय वनाधिकारी शितांशु पांडेय ने भी पौधा रोपा। वन विभाग की ओर से पौधों के महत्व को लेकर विद्यालयों में कराई चित्रकला प्रतियोगिता में स्तुत साहू व फोटोग्राफी में अर्हान अव्वल रहे। डिप्टी सीएम ने इन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed