फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If an NOC is not required, an affidavit regarding fire safety must be submitted

Lucknow News: एनओसी की जरूरत नहीं तो देना पड़ेगा अग्नि सुरक्षा का शपथपत्र

Thu, 25 Jun 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
If an NOC is not required, an affidavit regarding fire safety must be submitted
लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में अग्निकांड के बाबत एलडीए ने मानचित्र पास करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। बीते वर्ष लागू हुई नई भवन निर्माण उपविधि में जिन भवनों को अग्नि सुरक्षा के लिए एनओसी में छूट थी, अब उनके मालिकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित शपथपत्र देना होगा।
विज्ञापन


भवन स्वामी या आवेदक को निर्धारित प्रारूप पर नोटरी से प्रमाणित यह शपथपत्र देना होगा कि उसका भवन अग्नि सुरक्षा मानकों विपरीत नहीं है। यदि किसी कारणवश आग लगती है तो वह खुद उसका जिम्मेदार होगा। एलडीए अफसरों के अनुसार इस बदलाव में 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण और 15 मीटर ऊंची बिल्डिंग बनाने वाले के लिए अग्नि सुरक्षा शपथपत्र अनिवार्य किया जा रहा है। नई भवन निर्माण उपविधि में इस दायरे में आने वाले भवनों के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एनओसी देना अनिवार्य नहीं था।
विज्ञापन



एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था के जरिये नई भवन निर्माण उपविधि के तहत जिन भवनों के लिए एनओसी अनिवार्य नहीं है, वहां भी न्यूनतम अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। शपथपत्र लेने के पीछे उद्देश्य है कि लोग मानचित्र के विपरीत निर्माण न करें। आग से बचाव के लिए खुद भी संवेदनशील रहें। इसके लिए 500 वर्गमीटर में निर्मित और 15 मीटर से ऊंची इमारतों का सर्वे भी कराया जाएगा। जांच के दौरान फायर सेफ्टी इंतजाम, बेसमेंट के उपयोग और पार्किंग व्यवस्था का सत्यापन किया जाएगा। जहां कमी होगी वहां सुरक्षा उपाय कराए जाएंगे। भवन स्वामियों से शपथपत्र भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed