फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Idols broken in Shiva temple, anger among villagers

Lucknow News: शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 01 Apr 2024 06:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Idols broken in Shiva temple, anger among villagers
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनगंज गांव स्थित मनशेंश्वर शिव मंदिर के अंदर रखीं तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। रविवार सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो मूर्तियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। क्षेत्राधिकारी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिव मंदिर के अंदर मां पार्वती, दुर्गा, भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। शनिवार रात अज्ञात लोगों ने मंदिर में मां पार्वती, मां दुर्गा और भगवान विष्णु की मूर्तियों खंडित कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए गए, तो वहां पर खंडित मूर्तियों को देखकर हैरान रह गए। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में शिव भक्त मौके पर पहुंच गए। इस कृत्य की निंदा की और आक्रोश जताया। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज यादुवेंद्र पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


बढ़ाई जाए गश्त
कुंदनगंज क्षेत्र के शिवभक्त रमेश, मंजूलता, महिमा, श्यामलाल ने बताया कि मंदिर में शिव भक्तों का अटूट विश्वास है। इसकी वजह से न तो मंदिर में कभी ताला लगाया जाता है और न ही कोई पुजारी है। आसपास के लोग इसकी देखरेख, साफ-सफाई करते हैं। आरोप लगाया कि बछरावां पुलिस गश्त में लापरवाही करती है। अराजकतत्वों पर जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed