फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICC World Cup: World Cup trophy unveiled in Lucknow, people will be able to see it at Lulu Mall on July 23

ICC World Cup : लखनऊ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का हुआ अनावरण, 23 जुलाई लुलु मॉल में लोग कर सकेंगे दीदार

Fri, 21 Jul 2023 05:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jul 2023 05:20 PM IST
सार

यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया कि पहली बार लखनऊ वर्ल्ड कप के पांच मुकाबलों की मेजबानी कर रहा है, जो कि प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन पांच मुकाबलों के आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
ICC World Cup: World Cup trophy unveiled in Lucknow, people will be able to see it at Lulu Mall on July 23
इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया। यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया कि पहली बार लखनऊ वर्ल्ड कप के पांच मुकाबलों की मेजबानी कर रहा है, जो कि प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन पांच मुकाबलों के आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को आम लोगों के लिए 23 जुलाई को लुलु मॉल में सुबह दस बजे से रात्रि साढ़े दस बजे तक रखा जाएगा। लुलु मॉल के प्रथम तल पर इसको रखा जाएगा, जिससे कि लखनऊ के लोग उसका दीदार कर सके। यूपीसी के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ही वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। यह बिक्री ऑनलाइन होगी। इस मौके पर यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह, इकाना स्पोर्ट्ज सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा और यूपीसीए के सचिव अरविंद श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed