फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICC world Cup 2023 IND vs ENG Fake tickets are being sold in this way through social media

IND VS ENG MATCH: सोशल मीडिया से इस तरह से बिक रहे हैं फर्जी टिकट, दलाल काउंटर पर आजमा रहे हैं ये ट्रिक

Sun, 29 Oct 2023 09:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Oct 2023 09:55 AM IST
सार

सिर्फ बुक माई शो को ही टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है। पर, इस प्लेटफॉर्म पर टिकट सोल्ड आउट (पूरे बिक चुके) हो चुके हैं। इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
ICC world Cup 2023 IND vs ENG Fake tickets are being sold in this way through social media
इकाना स्टेडियम में मैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारत और इंग्लैंड के मैच के टिकटों को लेकर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर भी जाल बिछा दिया। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शनिवार को टिकट बुकिंग संबंधी विज्ञापन फ्लैश होते रहे। जालसाजों ने इन विज्ञापनों के साथ बुकिंग का विकल्प भी दे रखा है। साफ है कि इनके झांसे में जो आएगा, वह रकम गंवाएगा।

विज्ञापन


सिर्फ बुक माई शो को ही टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है। पर, इस प्लेटफॉर्म पर टिकट सोल्ड आउट (पूरे बिक चुके) हो चुके हैं। इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ साइबर ठग। दलाल तीन चार गुना अधिक कीमत पर टिकट बेचते रहे। अमर उजाला की पड़ताल में भी इसका खुलासा हुआ। पुलिस दो लोगों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

 
बस चंद टिकट बाकी हैं...जल्द बुकिंग करें
चार दिन पहले ही www.iccworldcuptickets com पर केस दर्ज किया गया था। इस वेबसाइट पर टिकट बुकिंग का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। इसी तरह से एक और वेबसाइट www.viagogo.com है। इसपर शनिवार को अलग-अलग कैटेगरी के 160 टिकट उपलब्ध दिखाए जा रहे थे। 12, 471 से लेकर 19 हजार तक टिकट के लिए मांगे जा रहे थे। बाकायदा बुकिंग का ऑप्शन था। पूरी जानकारी भरने के बाद पेमेंट का भी विकल्प आ रहा था। इस तरह की वेबसाइटों पर बहुत कम टिकट उपलब्ध दिखाकर जल्द बुकिंग की बात कही जा रही है, जिससे लोग जल्दी झांसे में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2100 के टिकट के लिए 12 हजार मांगे, 9 हजार में डील

 एक टिकट तो दिला दीजिए...। भाई साहब आपकी पहुंच है...। आप चाहेंगे तो बंदोबस्त हो जाएगा...। ये मिन्नतें हैं क्रिकेटप्रेमियों की। शनिवार को ऐसी कॉल्स की बाढ़ रही। बात टिकट की थी, इम्तिहान परिचित के रसूख का था। वहीं, दलालों, टिकट की कालाबाजारी करने वाले एजेंटों के लिए भी शनिवार बेहद खास दिन रहा। वे इकाना स्टेडियम पर डेरा जमाए रहे। बेखौफ सौदेबाजी में जुटे रहे। ...और जिम्मेदार ? वे तो जागे ही नहीं।

भारत-इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले महामुकाबले को देखने के लिए क्रिकेटप्रेमी बेताब हैं। हर किसी की चाहत है कि वह स्टेडियम जाकर विश्वकप के इस मैच का लुत्फ उठाए। पर, टिकटों की मारामारी ने क्रिकेटप्रेमियों को चकरघिन्नी बना दिया। विंडो पर एक भी दिन टिकट नहीं बिका। बुक माई शो पर टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। पर, दलालों के पास टिकट उपलब्ध हैं।


 अमर उजाला की टीम स्टेडियम के बाहर पहुंची। कई लोगों से बातचीत की। इसी दौरान एक शख्स ने दलाल का नंबर दिया। उस पर बात हुई। 2100 रुपये के टिकट के 12 हजार रुपये की मांग की। आखिर में 9 हजार रुपये में प्रति टिकट डील फाइनल हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच के टिकटों को लेकर किस कदर कालाबाजारी चल रही है। आम लोगों को टिकट मिल नहीं रहे और दलाल मनचाहे दामों पर बेच रहे हैं। इन पर नकेल कसने के सारे सिस्टम नाकाम साबित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed