{"_id":"5997f2a34f1c1b945e8b464d","slug":"ias-surya-pratap-singh-received-their-calls-from-sp-mlc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अखिलेश के खिलाफ पोस्ट पर भड़के सपा एमएलसी, रिटायर्ड IAS को दीं भद्दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अखिलेश के खिलाफ पोस्ट पर भड़के सपा एमएलसी, रिटायर्ड IAS को दीं भद्दी गालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
लखनऊ के गोमतीनगर के विरामखंड एक निवासी रिटायर्ड आईएएस डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने सपा के एमएलसी संतोष यादव सनी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
डॉ. सूर्य प्रताप सिंह का आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर एक टिप्पणी की थी जिसको लेकर सपा एमएलसी ने फोन कर गाली-गलौज की। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।
रिटायर्ड आईएएस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें फोन कर धमकी दी गई। नाम पूछने पर फोन करने वाले बताया कि वह संतोष यादव उर्फ सनी भैया बोल रहा है।
विज्ञापन
फेसबुक की टिप्पणी का हवाला देते हुए गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। फोन काट दिया तो उसी नंबर से कई बार कॉल आईं लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दोपहर 1.31 बजे उसी मोबाइल नंबर से एसएमएस करके आपत्तिजनक बातें लिखी गईं।

Trending Videos
सूर्य प्रताप सिंह
डॉ. सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रू कॉलर पर सर्च किया तो नंबर बस्ती सिद्धार्थनगर से एमएलसी संतोष यादव सनी का ही निकला। उन्होंने डीजीपी सुलखान सिंह और एसएसपी दीपक कुमार को वॉट्सएप पर धमकी की जानकारी दी।
एसएसपी ने जवाब में मैसेज भेजकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ई-एफआईआर दर्ज कराने केलिए ई-पुलिस स्टेशन को फोन किया जिस पर वहां के इंस्पेक्टर राकेश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के मामले थाने में दर्ज होते हैं।
उन्होंने गोमतीनगर में एफआईआर कराने की व्यवस्था करने की बात कही। रिटायर्ड आईएएस ने गोमतीनगर पुलिस को तहरीर दी है जिसकी जांच की जा रही है।