फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS sanjay agrawal and anita bhatnagar appointed in central

आईएएस संजय अग्रवाल केंद्र में सचिव कृषि सहकारिता नियुक्त,अनीता भटनागर भी केंद्रीय सूचना आयोग पहुंचीं

Tue, 18 Sep 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Sep 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
IAS sanjay agrawal and anita bhatnagar appointed in central
- फोटो : demo pic
केंद्र सरकार ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई तैनाती दी है। इनमें संजय अग्रवाल व अनीता भटनागर जैन यूपी से केंद्र में जाएंगे, जबकि देवेश चतुर्वेदी पहले से ही वहां कार्यरत हैं। उनका पूर्व में प्रमोशन हुआ था, अब उन्हें पदोन्नति वाले पद पर तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन


1984 बैच के आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल के पास अपर मुख्य सचिव माध्यमिक, उच्च शिक्षा तथा पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी है। वे दोनों डिप्टी चीफ मिनिस्टर के विभागों को एक साथ देख रहे थे। पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार के रिटायरमेंट के बाद नए मुख्य सचिव के लिए 1984 बैच के जिन तीन अफसरों के नाम की ज्यादा चर्चा थी, उनमें भी अग्रवाल का भी नाम शामिल था लेकिन बाजी अनूप चंद्र पांडेय के हाथ लगी थी। 
विज्ञापन


पांडेय की तैनाती के बाद से अग्रवाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अटकलें थीं। लेकिन कई लोग संजय को अगले चीफ सेक्रेटरी के रूप में देख रहे थे। पिछले दिनों अग्रवाल तीन अक्तूबर तक के लिए छुट्टी पर चले गए। उनकेविभाग, अतिरिक्त प्रभार के रूप में दूसरे अफसरों को दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने अग्रवाल को कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण जैसे अहम मंत्रालय में नियुक्ति दे दी है। उनकी नियुक्ति 30 सितंबर को मंत्रालय के मौजूदा सचिव के रिटायरमेंट के बाद से की गई है। इससे साफ है कि अग्रवाल छुट्टी से लौटने के बाद सीधे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त होंगे। इससे अगले चीफ सेक्रेटरी को लेकर भी नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है।

बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन आपूर्ति से बच्चों की मौत के बाद अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाई गईं अनीता भटनागर जैन काफी दिनों से महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत हैं। 1985 बैच की भटनागर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपर सचिव स्तर की तैनाती मिली है। भटनागर को केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। कृषि कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव यूपी काडर के ही 1989 बैच के आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को मंत्रालय में ही अपर सचिव बना दिया गया है। उनका पिछले दिनों काडर के कई अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त सचिव से अपर सचिव पद के लिए इम्पैनलमेंट हुआ था।

पार्थसारथी कार्यमुक्त, नरेंद्र ने ग्रेटर नोएडा के  सीईओ का चार्ज संभाला
ग्रेटर नोएडा के सीईओ और 1994 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थसारथी सेन शर्मा को शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। केंद्र सरकार ने शर्मा को उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। शर्मा के स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे नरेंद्र भूषण ने ग्रेटर नोएडा जॉइन कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed