{"_id":"6422b8eef5b81d78ff088d64","slug":"ias-officers-of-1990-batch-get-promotion-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 1990 बैच के 10 आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 1990 बैच के 10 आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव बनेंगे
Tue, 28 Mar 2023 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Mar 2023 03:22 PM IST
सार
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को 10 आईएएस अफसरों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी गई। बैठक में इन अफसरों के प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी काडर के 1990 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई। इन अफसरों के प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति की संस्तुति की गई है। बैठक में सचिव उर्वरक अरुण सिंघल व एसीएस नियुक्ति देवेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन अफसरों को मिला प्रमोशन
- नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास
- हिमांशु कुमार, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास
- कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव राज्यपाल
- रजनीश गुप्ता, प्रमुख सचिव राजनैतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा
- दीपक कुमार, प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा
- जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन
- डॉ. सुधीर एम. बोबड़े, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा
-अनीता सिंह, प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
- अर्चना अग्रवाल, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, सदस्य एनसीआर प्लानिंग बोर्ड
- सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव राजस्व