फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS officer posted in Noida is once again embroiled in controversy

UP News: अपर आयुक्त ने बीच बैठक के दौरान कहे अपशब्द, जीएसटी उपायुक्त को आया हार्ट अटैक; आईसीयू में भर्ती

Fri, 12 Jun 2026 09:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 09:22 PM IST
सार

नोएडा में तैनात आईएएस फिर विवादों में है। उन पर बैठक के दौरान अपशब्दों के आरोप हैं। बीच बैठक में झगड़े से जीएसटी उपायुक्त को हार्ट अटैक आ गया। वो आईसीयू में भर्ती कराए गए है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
IAS officer posted in Noida is once again embroiled in controversy
जीएसटी उपायुक्त आईसीयू में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में नोएडा का राज्य कर विभाग फिर सुर्खियों में आ गया। शुक्रवार को अपर आयुक्त द्वारा नोएडा जोन के सभी उपायुक्तों की बैठक में उपायुक्त वेद प्रकाश सिंह के साथ तीखी नोंकझोंक हो गई। आरोप है कि आईएएस अपर आयुक्त के आपत्तिजनक व्यवहार और अपशब्दों से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और वेद प्रकाश सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी अधिकारी उन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल ले गए, जहां हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शासन स्तर से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आईएएस अपर आयुक्त द्वारा नोएडा जोन के सभी उपायुक्तों की मीटिंग बुलाई गई थी। बैठक में संयुक्त आयुक्त योगेश विजय, उपायुक्त सुनीति शर्मा, आलोक तिवारी, देवेंद्र सिंह, कृपाल अग्निहोत्री, लज्जा पांडेय, शिव सहाय, वेदप्रकाश सिंह, जयप्रकाश शुक्ल, प्रभास कुमार, अभिषेक शाह, अमित द्विवेदी, सूरज सिंह, मदन लाल, रामानुज मिश्र, सहायक आयुक्त सोनिया शर्मा और मालविका सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन

तेज आवाज में बाहर निकल जाने को कहा

आरोप है कि खंड-12 में तैनात उपायुक्त वेद प्रकाश सिंह से रिटर्न स्क्रूटनी को लेकर अपर आयुक्त तेज और आपत्तिजनक शब्दों के साथ डाँटने लगे। वेद प्रकाश सिंह ने अपशब्द न बोलने का अनुरोध किया गया। इस पर अपर आयुक्त ने और अधिक तेज आवाज में बाहर निकल जाने को कहा। इस पर उपायुक्त भी भड़क गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यह देखकर अपर आयुक्त उठकर खड़े हो गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हाथ में पकड़े पेन को वेद प्रकाश सिंह की ओर फेंका, जिससे पेन टूट गया और स्याही फैल गई। इसके बाद उपायुक्त बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके बेहोश होते ही अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर भागे। हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

महिला अधिकारियों के शोषण के आरोपों में घिर चुके हैं

इससे पहले भी अपर आयुक्त राज्य कर विभाग में तैनात महिला अधिकारियों द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले एक महिला अधिकारी को कीमती गिफ्ट देने से उपजे विवाद में उनका नाम आ चुका है।



राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि नोएडा की घटना संज्ञान में आई है। फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता उपायुक्त के स्वास्थ्य की है जो अस्पताल में भर्ती हैं। इस संबंध में डीएम से भी बात की है। उनके स्वस्थ होने के बाद इस प्रकरण पर उनसे बात की जाएगी। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जीएसटी उपायुक्त आईसीयू में भर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed