{"_id":"5fcb21816825be1e684fd919","slug":"ias-officer-on-election-duty-for-the-uplegislative-council-polls-died-due-to-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLC चुनाव में मतगणना के दौरान आईएएस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, सीएम योगी ने दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC चुनाव में मतगणना के दौरान आईएएस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, सीएम योगी ने दी श्रद्घांजलि
Sat, 05 Dec 2020 11:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने मृतक अधिकारी को श्रद्घांजलि दी।
- फोटो : amar ujala
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतगणना के दौरान वाराणसी सीट पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी कर रहे आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वरिष्ठ अधिकारियों ने अजय कुमार को श्रद्घांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि अजय कुमार सिंह (50) पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में 11 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिन पर गुरुवार से मतगणना हो रही है। शिक्षक कोटे की सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जबकि स्नातक कोटे की सीटों पर अभी भी मतगणना हो रही है।
विज्ञापन