फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I will speak on Dawood in parliament says Rajnath Singh.

दाऊद पर संसद में बोला है, वहीं बोलूंगा: राजनाथ

Sat, 09 May 2015 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 May 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
I will speak on Dawood in parliament says Rajnath Singh.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दैवी आपदा से पीड़ित किसानों के मामले में केंद्र का सहयोग नहीं मिलने के राज्य सरकार के आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पूरा सहयोग किया जा रहा है। विभिन्न मदों के केंद्र के कई करोड़ रुपये राज्य सरकार के पास हैं।

विज्ञापन


केंद्र ने कर वसूली की एवज में राज्य को मिलने वाले हिस्से को 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। इसके तहत 6000 करोड़ रुपये प्रदेश को दिए जा चुके हैं। और मदद की जरूरत होगी, वह भी दी जाएगी।
विज्ञापन


राजनाथ शनिवार को यहां लालबाग में कार्यकर्ता संवाद के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों को मुआवजा राशि बढ़ाकर डेढ़ गुना करने के साथ ही मानकों में ढील देकर 50 प्रतिशत की जगह 33 प्रतिशत फसल की बर्बादी पर भी मुआवजा देने का प्रावधान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊद पर संसद में बोलूंगा : अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा, मैंने इस मुद्दे पर संसद में बात रखी है। सोमवार-मंगलवार को फिर वहीं बात रखूंगा। मामला चूंकि सदन के सामने है, इसलिए यहां कुछ नहीं बोलूंगा।

राहुल पर फिर चुटकी

I will speak on Dawood in parliament says Rajnath Singh.

राजनाथ ने राहुल गांधी पर चुटकी ली। बोले, मैंने संसद में सिर्फ यह कहा था, ‘जादू का ईजाद आपकी सरकार ने किया था। मौजूदा सरकार को किसानों का दर्द पता है।

हम तो चिंता कर भी रहे हैं, पर अमेठी में लगने वाले फूड प्रोसेसिंग कारखाने का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। यह काम तीन साल में पूरा हो जाना चाहिए था।’

कानून-व्यवस्था पर साधी चुप्पी
कानून-व्यवस्था के सवाल पर वे चुप्पी साध गए। सिर्फ यही कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है।

देश से बाहर नहीं जा सकेगा काला धन
: काला धन की वापसी के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि संसद में विधेयक रखा जा चुका है। विधेयक पारित होने के बाद कोई भी व्यक्ति अपना काला धन विदेश नहीं ले जा सकेगा। जहां तक काला धन वापस लाने का सवाल है तो प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आ जाएंगे।

कश्मीर पर समझौता नहीं

I will speak on Dawood in parliament says Rajnath Singh.

कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद से हाथ मिलाने पर भाजपा को क्या आज गलती महसूस हो रही है, राजनाथ ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हमने कोई गलती नहीं की है।

केंद्र की कश्मीर पर नीति पूरी तरह स्पष्ट है। अगर कोई आतंक व अलगाववाद फैलाने की कोशिश करेगा तो उसे हमारी सेना व सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब देंगे।

इन सवालों पर साधी चुप्पी: प्रदेश सरकार द्वारा छुट्टियों की संख्या बढ़ाने के सवाल का गृहमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने महंगाई बढ़ने की बात से इन्कार किया। उपलब्धियों के सवाल पर बोले कि पहली बार हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार बीमा और पेंशन योजना लागू कर रही है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के जरिये सभी को बैंकों से जोड़ा गया है। भ्रष्टाचार पर काबू पाने के उपाय किए गए हैं। जिन कोयला खानों के आवंटन में घोटाला होता था, हमारी सरकार ने उनके आवंटन से दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी की है।

नक्सलवाद समाप्त करके रहेंगे: राजनाथ

लखनऊ। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा कुछ गांवों के लगभग 500 लोगों के अपहरण के सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। सभी को सकुशल निकालने की कोशिश की जा रही है। यह समस्या एक-दो साल की नहीं है। सरकार नक्सलवाद से निपटने को कृतसंकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed