{"_id":"683b6c6bf0e9bb0f9d065cad","slug":"i-want-to-cure-it-soon-thats-why-i-am-prescribing-outside-medicines-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1230232-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जल्द ठीक करना है, इसलिए लिख रहे बाहर की दवाएं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जल्द ठीक करना है, इसलिए लिख रहे बाहर की दवाएं...
विज्ञापन
लखनऊ। परचे में दो दवाएं बाहर की लिख रहे हैं। ये आपको जल्द ठीक करने के लिए बेहद जरूरी हैं। अस्पताल के बाहर खुले तीसरे मेडिकल स्टोर पर ये सभी दवाएं मिल जाएंगी...।
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में टीबी एंड चेस्ट क्लीनिक के डॉक्टर कुछ इस तरह मरीजों को बरगलाकर निजी मेडिकल स्टोर पर भेज रहे हैं। शनिवार को कई मरीजों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।
तमाम सख्ती, चेतावनी के बावजूद राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों बलरामपुर अस्पताल से प्रकरण मिलने के बाद अब ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में भी इस खेल का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
200 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1500 मरीज आते हैं। शनिवार को टीबी एंड चेस्ट क्लीनिक के डॉक्टर ने परचा नंबर 20250062927 पर बाहर की दवाएं लिखीं। इसकी शिकायत करने वाले मरीज ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि मेडिकल स्टोर पर उन्हें उचित छूट भी मिल जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालक ने 1050 रुपये की दवाएं बताईं। इतने पैसे न होने पर मरीज ने दो दिन की ही दवाएं ली। इसके अलावा ओपीडी के परचा नंबर 20250016959 और 20250039792 पर भी डॉक्टरों ने बाहर की दवाएं लिखी थीं।
कोडवर्ड में लिखी जा रहीं दवाएं
टीबी एंड चेस्ट क्लीनिक के चिकित्सक बाहर की दवाएं लिखने में कोडवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सिर्फ मेडिकल स्टोर कर्मी ही बता सकते हैं कि कौन सी दवा लिखी गई है। पर्चे पर दवाएं लिखने के बाद उसे पेन से काट दिया जा रहा है।
डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि डॉक्टर बाहर की दवाएं न लिखे इसके सख्त निर्देश दिए गए हैं। एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।