फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   i am in lucknow says saharshri

कोर्ट में पेश हुए सहाराश्री, फिर क्या हुआ?

Fri, 28 Feb 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
i am in lucknow says saharshri

उच्चतम न्यायालय के गैर जमानती वारंट पर अमल करते हुए लखनऊ पुलिस ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। गोमतीनगर पुलिस ने रॉय को सहारा सिटी से गिरफ्तार कर सीजेएम के सामने पेश किया।

विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस और रॉय के वकील का पक्ष सुनने के बाद उन्हें चार मार्च तक के लिए गोमतीनगर पुलिस की कस्टडी में दे दिया है। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रॉय को फिलहाल वन विभाग के कुकरैल गेस्ट हाउस में रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इससे पहले कोर्ट के पूछने पर रॉय ने अपने घर पर ही रहने की इच्छा जताई थी। उन्होंने मेडिकल परीक्षण कराने से भी इन्कार कर दिया। सीजेएम कोर्ट ने गोमती नगर थाना प्रभारी को रॉय को उच्चतम न्यायालय में पेश करने के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी भरकम काफिले के साथ निकले कोर्ट

i am in lucknow says saharshri

सुब्रत रॉय सहारा लखनऊ ‌के सीजेएम कोर्ट में पेश हो गए हैं और मामले की सुनवाई भी शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि अब से कुछ देर पहले सहारा शहर से सहाराश्री करीब तीस गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट के लिए रवाना हुए थे। लगी हुई तस्वीर दोपहर में 'सहारा शहर' के बाहर की है, जहां आज पुलिस की गहमागहमी रही।

उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कोर्ट परिसर में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रांजिट डिमांड पर उन्हें दिल्ली भेजा सकता है।

बताते चलें कि कई घंटे से यह संशय बना हुआ था कि आखिर सहाराश्री को कहां पेश किया जाए।

सुब्रत ने क्या लिखा चिट्ठी में

i am in lucknow says saharshri

सुब्रत रॉय सहारा ने अपने एक संदेश में खुद को सच्चा नागरिक बताया है। उन्होंने कहा है, मैं ऐसा नहीं हूं कि भाग जाऊं। मैं एक सच्चा नागरिक हूं।

जब गुरुवार को पुलिस मेरे घर आई, मैं अपनी मां के मेडिकल रिपोर्ट्स के सिलसिले में बाहर था। अगर मुझे आज दिल्ली बुलाया जाता है, तो आज मैं आ जाऊंगा।

लेकिन मैं चाहता हूं कि तीन मार्च तक मुझे मेरी बीमार मां के साथ रहने दिया जाए। यह सब मैं माननीय जज के ऊपर छोड़ता हूं।'

अभी तक बरकरार है संशय

i am in lucknow says saharshri

लगभग पौने घंटे होने को हैं लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि आखिर सहाराश्री को कहां ले जाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक सीजेएम आनंद कुमार के समक्ष सुब्रत को पेश किया जाएगा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि सहारा शहर में ही उनकी पेशी हो सकती है।

सरेंडर या गिरफ्तारी?

i am in lucknow says saharshri

गोमतीनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

उन्होंने चार मार्च को कोर्ट में पेश होने की बात कही थी इसलिए पुलिस ने ऐसा किया।

हालांकि सहारा के मैनेजमेंट और उनके वकील रामजेठमलानी ने कहा है कि उन्होंने सरेंडर किया है। अभी तक पुलिस और सहाराश्री सहारा शहर में ही हैं।

दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस

i am in lucknow says saharshri

उन्होंनें अपने ल‌िखित बयान में कहा है कि वह फरार नहीं हैं। वह लखनऊ में ही हैं। मीडिया के खास वर्ग ने उनके खिलाफ अफवाह फैलाई है। सुब्रत रॉय सहारा ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में पेश न होने की वजह से उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया था। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुरुवार को वह दिन आया, जब पुलिस गैर जमानती वॉरंट की तामील कराने लखनऊ स्थित सहारा श्री सुब्रत रॉय के घर पहुंच गई। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बेटे ने कहा, सच्चे दिल से की देश की सेवा

i am in lucknow says saharshri

दिल्ली में हुई पीसी में सुब्रत रॉय सहारा के बेटे ने कहा कि मेरे पिता ने सच्चे दिल से देश की सेवा की है।

मेरे पिता अपनी मां के साथ रहना चाहते हैं। सुब्रत रॉय पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed