फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hyderabad Gorakhpur special will run from first april

दक्षिण का सफर होगा आसान, हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल एक से दौड़ेगी

Thu, 31 Mar 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Gorakhpur special will run from  first april
दक्षिण के लिए ट्रेन चलने से यात्रियों को होगी सहूलियत। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
दक्षिण जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हैदराबाद से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन पहली अप्रैल से शुरू की जाएगी और दोनों ओर से तेरह-तेरह ट्रिपों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हैदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (02575) एक, आठ, 15, 22, 29 अप्रैल तथा 6, 13, 20, 27 मई को और तीन, 10, 17, 24 जून को चलेगी।
विज्ञापन

हैदराबाद से ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.58 बजे ऐशबाग, रात 1.08 बजे लखनऊ सिटी तथा सुबह 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल (02576) तीन, 10, 17, 24 अप्रैल एवं एक, आठ, 15, 22, 29 मई तथा पांच, 12, 19, 26 जून को चलाई जाएगी।
ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर लखनऊ सिटी दोपहर 1.10 बजे व ऐशबाग 1.28 बजे तथा हैदराबाद दूसरे दिन शाम 4.20 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन सिकंदराबाद, काजीपेट, पेडापल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, पुखराया, कानपुर, बाराबंकी और गोंडा स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्र्रेन में दो जनरल, सात स्लीपर, नौ थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और दो एसएलआर समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
दक्षिण के लिए जल्द शुरू होंगी दो ट्रेनें
लखनऊ से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को जल्द ही राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड बरास्ता लखनऊ दक्षिण भारत के लिए दो नई ट्रेनें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें एक ट्रेन केरल व दूसरी तमिलनाडु के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी जल्द ही साझा की जा सकती है, जबकि अभी लखनऊ से दक्षिण के लिए राप्तीसागर व मास एक्सप्रेस ही है। जिसमें यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल पाती हैं।

नवरात्रि पर मैहर स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें
नवरात्रि के दौरान मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है। यह पहली से 16 अप्रैल तक दो मिनट तक अस्थाई रूप से रुकेंगी। इनमें एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी छपरा एक्सप्रेस, चेन्नई छपरा एक्सप्रेस, सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस, वलसाड मुज्जफ्फरपुर व सूरत छपरा एक्सप्रेस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed