फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband wife arrested in fraud in the name of medical admission

मेडिकल कोर्स में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
husband wife arrested in fraud in the name of medical admission
पकड़े गए आरोपी

एमबीबीएस और मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले रिटायर्ड अफसर और उसकी पत्नी को पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अभियुक्त डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव हरदोई के सीएमओ के यहां जिला शोध अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 31 अक्तूबर 2015 को उनका रिटायरमेंट हुआ। अशोक ने अपनी पत्नी के साथ 2012 में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में प्रज्ञा आईएएस नाम से कोचिंग शुरू की। इस कोचिंग का प्रोपराइटर उन्होंने अपनी पत्नी सरोज को बनाया। 
विज्ञापन


कोचिंग में आईएएस, पीसीएस सहित मेडिकल इंट्रेस की भी तैयारी करवाई जाती थी इसके साथ ही मैनेजमेंट कोटे से मेडिकल की सीटों पर एडमिशन दिलाने का काम भी किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम के ल‌िए स्टूडेंट्स से 5 लाख से लेकर 32 लाख रुपए तक की रकम वसूली जाती थी। इस तरह से ठगी का शिकार होने वाले लोगों की संख्या करीब 50 के आसपास है। इनमें से कुछ लोगों को फर्जी एडमिशन लेटर भी दे दिए गए लेकिन दाखिला किसी का नहीं हुआ। लोग जब वापस आए तो कोचिंग सेंटर मे ताला लगा मिला।


इसके बाद ठगी के शिकार लोगों ने हजरतगंज थाने  में मुकदमा दर्ज करवाया। इससे पहले अशोक श्रीवास्तव पर एनएचआरएम घोटाले में भी 1 करोड़ के स्कैम का आरोप लगा था। इस वक्त ये आरोपी फरीदाबाद में रह रहे थे और कोचिंग शुरू करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed