{"_id":"6849662905deb4c47e0d226e","slug":"husband-sent-triple-talaq-message-whatsapp-from-abroad-case-filed-against-seven-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पति ने विदेश से व्हाट्सएप पर भेजा तीन तलाक का मैसेज, सात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पति ने विदेश से व्हाट्सएप पर भेजा तीन तलाक का मैसेज, सात के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 11 Jun 2025 05:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:11 PM IST
सार
लखनऊ में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद विदेश में रह रहे पति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ससुराल के सात सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुरगंज के बसंतकुंज कॉलोनी निवासी शबाना बानो को पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और विदेश में मौजूद पति ने फोन पर मैसेज भेजकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3, 4 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दुबग्गा निवासी शवाना का निकाह 13 दिसंबर 2009 को आईआईएम रोड निवासी मो. तौहीद से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। तौहीद विदेश में नौकरी करता है। शबाना का आरोप है कि सास, ननद, ननदोई व अन्य लोगों के भड़काने पर तौहीद अक्सर उनसे गाली-गलौज करता था और एक दिन उसने मैसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Ayodhya: हाईटेक होगी राम नगरी की सुरक्षा, संदिग्ध का स्केच डालते ही लोकेशन बता देगा सॉफ्टवेयर, एआई का होगा प्रयोग
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित किए गए, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि रविवार को शबाना की तहरीर पर पति तौहीद, सास खातून निशा, ननद हसीन बानो, ननदोई अब्दुल खालिद, अब्दुल तालिब, अब्दुल समद और शगूफा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।