फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband killed his wife by hitting her with a cooker after the incident he himself jumped in front of a train

UP: पति ने पत्नी की कूकर से कूंचकर कर दी हत्या, वारदात के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदा

Mon, 17 Jun 2024 10:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोसाईंगंज
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोसाईंगंज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक अवध बिहार योजना के प्रधानमंत्री आवास निवासी नितिन मिश्रा (30) ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी आयुषी मिश्रा (28) की कूकर से कूंच कर हत्या कर दी। घटना के बाद नितिन भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। 

विज्ञापन
husband killed his wife by hitting her with a cooker after the incident he himself jumped in front of a train
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोसाईंगंज स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के अवध बिहार योजना स्थित प्रधानमंत्री योजना निवासी युवक ने कूकर से कूंच कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भी जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायलावस्था में ट्रामा टू में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक अवध बिहार योजना के प्रधानमंत्री आवास निवासी नितिन मिश्रा (30) ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी आयुषी मिश्रा (28) की कूकर से कूंच कर हत्या कर दी। घटना के बाद नितिन भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह बच गया। ट्रेन हादसे की सूचना पाकर इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्रा, अलखनंदा चौकी इंचार्ज सुरेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को ट्रामा टू में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन हादसे की सूचना देने पहुंची पड़ोसन तो आयुषी का शव पड़ा मिला
नितिन के होश में आने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के लिए उसकी पत्नी को कॉल किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर घटना की जानकारी देने के लिए उसके पड़ोसी को फोन करके घर भेजा गया। पड़ोसी नितिन के घर पहुंचा तो कमरे के अंदर फर्श पर खून से लथपथ आयुषी का शव पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed