{"_id":"67e920399fab444b1a087e20","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-his-pregnant-wife-for-not-getting-three-lakh-rupees-in-dowry-in-lucknow-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दहेज में नहीं मिले तीन लाख... तो पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात, दे दिया तीन तलाक; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दहेज में नहीं मिले तीन लाख... तो पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात, दे दिया तीन तलाक; केस दर्ज
Sun, 30 Mar 2025 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 04:18 PM IST
सार
राजधानी में दहेज में तीन लाख न दे पाने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पति पर गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीन तलाक का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एक गर्भवती महिला ने थाने में तहरीर दी। उसने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरा मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज का है।
विज्ञापन
पीड़िता शाहीन ने बताया कि फरवरी 2024 में उनका निकाह सीतापुर के महमूदाबाद निवासी गुफरान अंसारी से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल वाले दहेज में एक बाइक और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके वालों के असमर्थता जताने पर आरोपी गुफरान आए दिन पीटने लगा। ससुराल वाले उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Eid Al-fitr: यहां रद्द की गई ईद की छुट्टी, यूपी में मौलाना भड़के; बोले-खतरनाक परंपरा की शुरुआत...इस पर लगे रोक
विज्ञापन
इसी बीच वह गर्भवती हो गई। मगर, पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सितंबर 2024 में पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। 27 दिसंबर को आरोपी पति व अन्य लोग शाम 6.30 बजे शाहीन के घर पहुंचे। वहां पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर गुफरान ने पीड़िता के पेट पर लात मारी और तीन तलाक दे दिया।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पति गुफरान, ससुर असलम, सास नसरीन, ननद बेबी फरहीन, साहिला, खुशबू, नंदोई युसूफ, बाबू, शहनाज और मीडिएटर पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।