फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband gave teen talaq on phone in Bahraich

दहेज में नहीं मिली मोटरसाइकिल, पति ने फोन पर दिया 'तीन तलाक'

Fri, 05 Oct 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 05 Oct 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
husband gave teen talaq on phone in Bahraich
Triple Talaq

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक महिला को सऊदी अरब में रह रहे उसके पति ने फोन पर 'तीन तलाक' दे दिया। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने बताया कि रूपईडीहा क्षेत्र की रहने वाली नूरी (20) ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उसने कहा कि एक साल पहले उसकी शादी रूपईडीहा के ही नई बस्ती के रहने वाले चांद बाबू से हुआ थी। शादी के एक हफ्ते बाद से उससे दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी।

विज्ञापन


नूरी ने आगे बताया कि शादी के कुछ महीने बाद उसका शौहर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। उसके बाद उसकी सास और ननद दहेज की मांग को लेकर कर उसे प्रताड़ित करने लगीं। उसने आरोप लगाया कि बीते 10 सितंबर को नूरी की सास राबिया, ननद मीना ने फिर से दहेज की मांग की। उसी दिन चांदबाबू ने भी मोबाइल फोन पर वही मांग दोहरायी। नूरी के असमर्थता जताने पर चांदबाबू ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी पति, सास तथा ननद के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश (धारा 314), दहेज अधिनियम (धारा तीन एवं चार) तथा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed