फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband accused of wife's murder dies in hospital

Lucknow News: पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने अस्पताल में दम तोड़ा

Wed, 10 Jun 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of wife's murder dies in hospital
मोनिका सिंह की फाइल फोटो।
माल। आजादनगर निवासी मोनिका सिंह (45) की हत्या के मामले में भर्ती आरोपी पति जितेंद्र प्रताप सिंह की मंगलवार शाम ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं मोनिका का ससुराल वालों ने गुलालाघाट पर दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया। जितेंद्र की माैत से माेनिका की हत्या का कारण नहीं पता चला सका है।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल ने मोनिका के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों ने जांच के लिए स्लाइड भी बनाई है। मोनिका की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के पांच गहरे घाव मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर कई जगह और भी चोट के निशान पाए गए। पोेस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गुलाला घाट पर मोनिका का अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में भर्ती आरोपी जितेंद्र प्रताप सिंह को कुछ देर के लिए होश आया था और फिर वह बेहोश हो गया था। मंगलवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

फुटेज में कई बार घर से आते-जाते दिखे बाप-बेटा
इंस्पेक्टर के अनुसार, सोमवार सुबह 11:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच आरोपी जितेंद्र सिंह और उसके पिता चंद्रभूषण सिंह कई बार घर से बाहर आते-जाते दिखे। फुटेज में दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बांका बरामद
मोनिका की बेटी अंजली ने बताया कि पुलिस ने घर के पिछले कमरे की टांड़ से खून से सना बांका बरामद किया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
यह है पूरी घटना
सोमवार दोपहर जितेंद्र ने पत्नी मोनिका पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बड़े बेटे अंशुमान सिंह ने पिता के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

मोनिका सिंह की फाइल फोटो।

मोनिका सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed