{"_id":"a78bdd842d1e576e62bd8768d9f22349","slug":"hunters-shooted-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की जगह शिकारियों ने छात्र को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय की जगह शिकारियों ने छात्र को बनाया निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलगाय को मारने की कोशिश में शिकारियों ने नौवीं के छात्र की जान ले ली। शिकारियों के रायफल से चली गोली गांव के बाहर खेलते समय ग्राम कसियापुर मजरे करकसा निवासी अजय कुमार (15) के माथे में लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर रायफल बरामद कर ली है। अजय मुराईबाग कस्बे के शांति मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
सुबह वह दोस्तों के साथ गांव के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। बच्चों की चीख पुकार व फायरिंग की आवाज पर ग्रामीण और परिवारीजन वहां पहुंचे। अजय को तुरंत सीएचसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डलमऊ कोतवाल रणजीत सिंह ने अजय के बड़े भाई सुभाष की तहरीर पर रियाज, मेराज और अनीस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मेराज व अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। रियाज फरार है।
एसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि नीलगाय मारने के लिए चलाई गई गोली लगने से छात्र की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज करके दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।