फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Humidity overshadowed sporadic rain

Lucknow News: छिटपुट बारिश पर भारी पड़ी उमस

Mon, 21 Jul 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Humidity overshadowed sporadic rain
रविवार को दोपहर में तीखी धूप से बचने का प्रयास करते लोग।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। मानसून की सुस्ती के चलते रविवार को गर्मी और तीखी उमस ने पूरे दिन परेशान किया। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के वक्त मिनट भर के लिए छिटपुट बारिश हुई, लेकिन इसके बाद उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गर्मी और उमस हावी रहेगी। सुबह बूंदाबांदी के संकेत है, लेकिन इससे राहत की उम्मीद नहीं है।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी रविवार जैसा ही मौसम रहेगा। सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकली रहेगी। उमस भी बढ़ेगी और पुरवाई हवा चलेगी। लखनऊ में अच्छी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान समय में मानसून प्रदेश के तराई इलाकों में सक्रिय है। इसी वजह से मध्यांचल में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed