{"_id":"682b97b41cbbcf86ba0a6f84","slug":"humidity-increased-due-to-moisture-in-the-air-heat-made-people-miserable-lucknow-news-c-13-knp1002-1211070-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हवा में नमी से बढ़ी उमस, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हवा में नमी से बढ़ी उमस, गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को दिन में आंशिक बादल छाए रहे और पूर्वा हवाओं के असर से धूप की तपिश में नरमी रही। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले दो-तीन दिन लखनऊ में तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इन दो तीन दिनों के दौरान बूंदाबांदी की परिस्थितियां भी बन सकती हैं।
सोमवार को राजधानी में दिन के पारे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही लेकिन उमस बढ़ने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही निम्न क्षोभमंडलीय नमी युक्त पूर्वा हवाओं और मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ के असर से 21 से 23 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इससे आने वाले दिनों में थोड़ी राहत के आसार हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
लखनऊ की हवा का हाल
सोमवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज हुई। वहीं गोमती नगर बीबीएयू, लालबाग, अलीगंज और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
कुकरैल - 67 - हरा- अच्छा
गोमतीनगर- 122 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 105 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 130 - पीला- मध्यम
लालबाग- 127 - पीला- मध्यम
तालकटोरा- 174 - पीला- मध्यम