{"_id":"5c26275fbdec2256c73ed01e","slug":"human-right-commission-send-notice-to-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में मौत पर मानवाधिकार आयोग ने भेजा सरकार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी में मौत पर मानवाधिकार आयोग ने भेजा सरकार को नोटिस
Fri, 28 Dec 2018 07:08 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के धनोरा मंडा पुलिस स्टेशन में दो दिन पहले 30 वर्षीय एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की मौत होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट चार सप्ताह में देने के साथ ही इस पर भी जवाब मांगा है कि निर्देशों के बाद भी प्रकरण की सूचना आयोग को क्यों नहीं दी गई?
विज्ञापन
आयोग ने इस मामले को मानवाधिकारों का गंभीर हनन बताया है। राज्य सरकार को भेजे गए नोटिस में आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि नियमों के मुताबिक मृतक के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई गई अथवा नहीं? अमरोहा पुलिस ने इस व्यक्ति को चोरी के आरोप में 26 दिसंबर को हिरासत में लिया था। आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उस रात परिवार के लोग जब एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे तह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रही थी।
रुपये नहीं देने पर उसे थाने में उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। आयोग का कहना है कि अगर परिवार के आरोप सही हैं तो यह बहुत गंभीर बात है। इस मामले में थाना प्रभारी समेत कुल 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।