फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Huge blast in haraiya Sagharva thana in Balrampur.

Balrampur: जोरदार धमाके से आसपास के घरों की दीवारें चटकीं, पड़ोसी बोले- शौचालय में रखा गया बम फटा था

Sat, 08 Jul 2023 05:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jul 2023 05:06 PM IST
सार

बलरामपुर के एक गांव के एक घर में हुए विस्फोट पूरा इलाका सहम गया है। धमाका किन कारणों से हुआ मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Huge blast in haraiya Sagharva thana in Balrampur.
धमाके के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले के हरैया सघरवा थाना क्षेत्र में गुगौली कला के मजरे नई बाजार में  शुक्रवार की देर रात हुए तेज विस्फोट से पूरा गांव सहम उठा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी।

विज्ञापन


गांव में रहने वाले गूड्डू के घरेलू शौचालय में हुए इस विस्फोट से शौचालय के साथ आसपास के कई घरों की दीवार चटक गई। शौचालय की छत में लगे टीन शेड के टुकड़े उड़कर आसपास के पेड़ों पर लटक चिपक गए। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय में छिपाकर रखा गया बम फटा है। रात से ही गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से गुड्डू का पूरा परिवार लापता है।
विज्ञापन


एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने फारेंसिक टीम व एसएसबी के डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एएसपी का कहना है कि विस्फोट हुआ है लेकिन कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। एसपी केशव ने बताया कि डाग स्क्वायड टीम ने बारूद की पुष्टि नहीं की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed