फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HRF counter started in KGMU's orthopedics and ophthalmology department

Lucknow News: केजीएमयू के आर्थोपेडिक, नेत्र रोग विभाग में एचआरएफ काउंटर शुरू

Fri, 15 Aug 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
HRF counter started in KGMU's orthopedics and ophthalmology department
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। केजीएमयू के आर्थोपेडिक व नेत्र रोग विभाग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बृहस्पतिवार को दोनों विभागों में एचआरएफ काउंटर का शुभारंभ किया। यहां 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं व इंप्लांट मिलेंगे। संस्थान में एचआरएफ के 22 काउंटर हैं। इन सभी पर डिजिटल भुगतान की सुविधा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि एचआरएफ काउंटर पर करीब 3500 तरह की दवाएं व दो हजार से अधिक सर्जिकल सामान 24 घंटे उपलब्ध हैं। नए टेंडर में और दवाएं भी शामिल की गई हैं। बीते छह माह में पांच आउटलेट शुरू किए गए हैं। जल्द ही एचआरएफ न्यू कार्डियोलॉजी ब्लॉक, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, सर्जरी, प्लास्टिक, यूरोलॉजी व अन्य विभागों में नए स्टोर खोले जाएंगे। मौके पर आर्थोपेडिक सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में एचआरएफ के अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु, डॉ. बालेंद्र, डॉ. अनुराग राय, वित्त सलाहकार दिनेश, ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed