{"_id":"9eac574fb2b3a95e8ff8fbf3efbd9949","slug":"hra-of-one-lakh-employees-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: बढ़ेगा 1 लाख कर्मियों का HRA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: बढ़ेगा 1 लाख कर्मियों का HRA
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने श्रावस्ती, अंबेडकरनगर समेत 15 जिला मुख्यालयों को ‘सी’ श्रेणी में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
पहले ये जिला मुख्यालय अवर्गीकृत श्रेणी में थे। वहीं झांसी को बी-2 श्रेणी में शामिल किया गया है।
वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस फैसले से करीब 1 लाख कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता (एचआरए) बढ़ जाएगा।
इस फैसले से सरकार पर 84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
कर्मचारियों को अपने वेतनमान व ग्रेड-पे के अनुसार औसत 8400 रुपये तक सालाना फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।