फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   how to less fat from body, people share their experience

सिर्फ 2 महीने में घटा 24 किलो वजन, जानना चाहेंगे कैसे ?

Mon, 18 Jan 2016 01:13 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
how to less fat from body, people share their experience

डायबिटीज (मधुमेह) और ओबेसिटी (मोटापा) आधुनिक महामारी बन रही है। इन बीमारियों के साथ ही मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर भी अपनी चपेट में ले रहा है जो कई अन्य बीमारियों को दावत देता है। जिन लोगों में ये तीनों बीमारियां होती हैं उन्हें बैरियाट्रिक सर्जरी (पेट को छोटा करने का ऑपरेशन) के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान के बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. अंशुमान पांडेय ने ये जानकारी शनिवार को आयोजित क्लीनिक में दी। इस मौके पर सर्जरी से अपना वजन कम कर चुकी दो महिला मरीज भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने अनुभव भी अन्य मरीजों से साझा किए।
विज्ञापन


डॉ. अंशुमान पांडेय ने बताया कि ऐसे ओवरवेट लोग जिन्हें व्यायाम और डाइटिंग से शरीर का वजन करने में सफलता नहीं मिलती, उनके लिए बैरियाट्रिक सर्जरी कारगर है। इसमें गैस्ट्रिक बाईपास और वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टमी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जो खाना पेट में जाकर पचता है उसे सीधे आंतों में भेज दिया जाता है। इस सर्जरी को भी लैप्रोस्कोप से किया जाता है, जिससे तीन से चार दिन में मरीज अस्पताल से घर वापस भेज दिया जाता है।

स्लीव गैस्ट्रेक्टमी में पेट को काट कर छोटा किया जाता है, जिससे कम भोजन पर भूख शांत हो जाती है। बैरियाट्रिक सर्जरी से मरीज का वजन 50 फीसदी से ज्यादा कम हो जाता है।

डायबिटीज और मोटापा दोनों दूर होंगे इस सर्जरी से

how to less fat from body, people share their experience

डायबिटीज के मरीजों में मोटापा बढ़ना आम बात है। ये मोटापा कई दिक्कतें करता है जो कि प्राणघातक हो सकती है। ऐसे मरीजों में शुगर लेवल बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें भोजन करने की इच्छा अधिक होती है।

अधिक भोजन से खाने की थैली बढ़ती जाती है और खुराक बढ़ती जाती है। यही डायबिटिक उनके लिए नुकसानदेय साबित होता है। बैरियाट्रिक सर्जरी में खाने की थैली को बाईपास कर दिया जाता है।

जब भोजन छोटी थैली में आता है और वो जल्दी भर जाती है तो नर्व दिमाग को पेट भरने संदेश पहुंचा देती है। इससे मरीज कम खाना खाता है। कम खाने से शरीर में कम ग्लूकोज बनता है। इससे उसे खत्म करने के लिए दवा की जरूरत नहीं पड़ती।

डॉ. अंशुमान पांडेय ने बताया कि यदि शरीर का वजन कम नहीं होगा तो डायबिटीज से छुटकारा मिलना मुश्किल है। इसीलिए भोजन को खाने की थैली में जाने की प्रक्रिया को सर्जरी से रोकर उसे सीधे आंत में डाला जाता है। इससे इंसुलिन, खाने की दवाएं तो छूट ही जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं भी 50 फीसदी कम हो जाती हैं। साथ ही कोलेस्ट्राल लेवल भी कम हो जाता है।

जानिए क्या है बैरिएट्रिक सर्जरी

how to less fat from body, people share their experience

इस सर्जरी का बुनियादी सिद्धांत भोजन के सेवन, पेट और आंत में भोजन के अवशोषण को कम करना है। इसमें पेट और पाचन प्रणाली की सरंचना में परिवर्तन किया जाता है। जो भोजन से मिलने वाली एनर्जी को संतुलित और वसा के मेटाबोलिज्म में परिवर्तन करता है।

रोगी सर्जरी के बाद अधिक ऊर्जावान और फिट महसूस करता है। इसमें गैस्ट्रिक बाईपास और वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टमी की जाती है, क्योंकि इसमें खाना जो पेट में जाकर पचता है उसे सीधे आंतों में भेज दिया जाता है।

इस सर्जरी को भी लैप्रोस्कोप से किया जाता है। जिससे तीन से चार दिन में मरीज अस्पताल से घर वापस भेज दिया जाता है। इस सर्जरी के बाद पेट पर जमी वसा कम हो जाती है।

मरीजों ने साझा किए अनुभव


बैरियाट्रिक क्लीनिक में शनिवार को आलमनगर और अलीगंज की मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। आलमनगर से आयी महिला ने बताया कि उसका वजन 108 किलोग्राम था। दो महीने पहले उसने बैरियाट्रिक सर्जरी कराई थी।

अब उसका वजन 84 किलोग्राम ही रह गया है। वहीं अलीगंज निवासी महिला ने बताया कि उसका वजन 106 किलोग्राम था। एक महीने पहले सर्जरी कराने के बाद अब वजन 90 किलोग्राम रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed