{"_id":"5925dfd04f1c1ba93e536d3f","slug":"how-to-apply-learning-driving-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म भरना बेहद आसान, मात्र 20 रुपये में करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म भरना बेहद आसान, मात्र 20 रुपये में करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का फार्म भरवाने के लिए अब आवेदकों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आवेदक अब 20 रुपये में ही यह लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का फार्म सभी ई-सुविधा केंद्रों पर भर पाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने इस संबंध में नई योजना तैयार की है। जिसके तहत आवेदक किसी भी ई-सुविधा केंद्र पर अपने लर्निंग व परमानेंट लाइसेंस का फार्म भरने के साथ ही फीस भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही योजना को लागू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि अब लाइसेंस के आवेदन और फीस आनलाइन ही जमा हो रही है। वहीं जिन लोगों को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है या फिर जो लोग आनलाइन भुगतान नहीं कर सकते हैं, उन्हें इसके लिए काफी दिक्कत होती थी या फिर साइबर कैफे संचालक मनमानी फीस वसूल रहे थे।
विज्ञापन