{"_id":"68c34167131de084b50506f3","slug":"housing-development-will-give-plots-to-1200-farmers-lucknow-news-c-13-knp1050-1379418-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1200 किसानों को प्लॉट देगा आवास विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1200 किसानों को प्लॉट देगा आवास विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आवास विकास परिषद सौमित्र विहार योजना दशहरा से दीपावली तक लॉन्च कर देगा। योजना में 1200 किसानों ने लैंड पूलिंग से जमीन दी है। इन्हें 25 प्रतिशत विकसित जमीन देने के लिए 23 से 25 सितंबर तक लॉटरी निकाली जाएगी। योजना से करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
योजना के लिए मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द गांव की जमीन ली गई है। कुल योजना 560 एकड़ की है, लेकिन पहले फेज में 260 एकड़ में विकसित की जाएगी। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि 130 एकड़ जमीन देने वाले करीब 1200 किसानों को प्लॉट दिए जाएंगे।
किसानों को प्लॉट बेचने की रहेगी छूट
आवास विकास परिषद के सचिव नीरज शुक्ला का कहना है कि लैंड पूलिंग नीति में प्रावधान है कि किसान चाहे तो अपना प्लॉट किसी और को बेच सकता है। वह चाहे तो परिषद को भी उसी रेट पर इसे बेच सकता है, जिस दर पर परिषद पंजीकरण खोलेगा। किसानों को डीएम सर्किल रेट के हिसाब से कई गुना ज्यादा फायदा परिषद को जमीन देने से होगा। उप आवास आयुक्त चंदन पटेल का कहना है कि किसानों को जमीन देने के बाद योजना का पंजीकरण खेाला जाएगा।