{"_id":"baf1809b9bfaef3b375dc33c84a1db7b","slug":"house-tax-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लाख हाउस टैक्स वसूला, बहाल किया खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 लाख हाउस टैक्स वसूला, बहाल किया खाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने 39 लाख रुपये मिलने के बाद केंद्रीय भंडारण निगम का बैंक खाता शुक्रवार को खोल दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय भंडारण निगम पर नगर निगम का 58 लाख रुपये गृहकर बकाया था।
वहीं बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे वसूली अभियान में नगर निगम ने शुक्रवार को आवास विकास परिषद से 17 लाख रुपये वसूले लिए।
जोन तीन के कर अधीक्षक बृज कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित केंद्रीय भंडारण निगम पर 58 लाख रुपए गृहकर बकाया था। यह गृहकर कई सालों का था।
इसकी वसूली के लिए बार नोटिस जारी की गई। उसके बाद भी निगम की ओर से बकाया गृहकर जमा नहीं किया गया तो बुधवार को निगम का एसबीआई की गोमती नगर के विजय खंड शाखा में चल रहा खाता सीज किया गया।
इसके बाद निगम की ओर से 39 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। विकास नगर स्थित आवास के कम्युनिटी सेंटर पर बकाया 24 लाख में से नगर निगम को 17 लाख रुपये मिल गए।
विज्ञापन