{"_id":"64d75e5ea9cc9bbc790d05b4","slug":"house-of-criminal-siraj-ahmad-bulldozed-in-sultanpur-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हत्याकांड: सुल्तानपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता हत्याकांड: सुल्तानपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
Sat, 12 Aug 2023 03:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Aug 2023 03:56 PM IST
सार
अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपियों सिराज अहमद और प्रिंस के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई। और सिराज के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को ढहाने के दौरान बुलडोजर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरेआम अधिवक्ता आजाद अहमद को गोलियों से भून देने के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी और उसके साथी इस्माइल उर्फ प्रिंस के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बुलडोजर से सिराज के अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। बेहद तनावपूर्ण माहौल में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस के आला अधिकारी शहर में मौजूद रहे। छह अगस्त की रात अधिवक्ता आजाद अहमद और उनके भाई मुनव्वर पर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुलकी चौराहे पर खुलेआम फायरिंग कर दी गई थी। जिसमें मुनव्वर का इलाज चल रहा है जबकि अधिवक्ता आजाद अहमद की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही अधिवक्ता आंदोलित हैं और कई दिन से अदालती कामकाज भी बाधित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने सस्ते उप खनिजों के लिए 790 नये खनन क्षेत्र किए चिन्हित, योजना में 10 जिले शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएजी का खुलासा : 20 साल जनरेटर से चला प्लांट, 40 रुपये यूनिट बिजली के बोझ से बंद हुआ एटा का यार्न संयंत्र
यह देखते हुए एक दिन पहले ही आईजी परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीन कुमार ने सिराज और प्रिंस को 50 हजार का इनामी घोषित कर दिया था। शनिवार को सुबह से ही शहर में अधिकारियों का जमावड़ा होने लगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर दोपहर तक तैयारी की और दोपहर बाद भारी संख्या में पुलिस बल जेसीबी के साथ शहर कोतवाली के गांव लोलेपुर स्थित सिराज के घर पहुंच गया।
यहां अतिक्रमण करके बनाई गई उसकी बाउंड्रीवाल और मेनगेट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई। यहां से पुलिस बल घरहा गांव में इस्माइल उर्फ प्रिंस के घर पहुंचा, जहां उसके मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा की गई।
इस कार्रवाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर अरविंद तिवारी, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।