{"_id":"657f406d151548f5e403141d","slug":"house-built-on-pond-raebareli-news-c-101-1-slko1032-8161-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तालाब पर बने मकान को बुलडोजर से गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तालाब पर बने मकान को बुलडोजर से गिराया
Mon, 18 Dec 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। क्षेत्र में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकान पर रविवार को तहसील प्रशासन का बुलडोजर गरजा। न्यायालय के आदेश पर मकान को गिराकर जमीन खाली कराई गई। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया।
यह मकान डेला निवासी सुरेंद्र कुमार ने गांव के किनारे तालाब की जमीन पर बनाया था। करीब 15 साल से उस मकान में सुरेंद्र का परिवार रहता था। तालाब की जमीन को खाली कराने का तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। गत 30 मई को जमीन खाली कराने का आदेश दिया गया था।
राजस्व विभाग ने तालाब की जमीन खाली करने का सुरेंद्र को नोटिस दिया। इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई। इस पर तहसील प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए मकान को गिराने का निर्णय लिया। नायब तहसीलदार अंकुर यादव, राजस्व निरीक्षक लालबहादुर व लेखपाल संदीप यादव पुलिस टीम के साथ डेला गांव पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से मकान को गिरवाकर तालाब की जमीन मुक्त करा ली। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तालाब की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया गया है।