फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotels and shoping mall built without map will be demolished in Bahraich.

Bahraich: बिना नक्शा बने दो होटल व तीन शॉपिंग मॉल होंगे ध्वस्त, चलेगा बुलडोजर, मचा हड़कंप

Mon, 11 Dec 2023 08:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 08:06 PM IST
सार

बहराइच में बिना नक्शा व पार्किंग के इंतजाम के निर्माण कराए गए दो होटल व तीन मॉल को धराशायी करने का आदेश जारी किया गया है। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है।

विज्ञापन
Hotels and shoping mall built without map will be demolished in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर में बिना नक्शा पास कराए संचालित किए जा रहे दो होटल व तीन शांपिग मॉल को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई से ऐसे लोगों में हड़कंप मच गया है जो नियमों के विपरीत होटल व शापिंग कांप्लेक्स संचालित करने का काम कर रहे हैं। सभी पर आरोप है कि इनके यहां पार्किंग का भी इंतजाम नहीं है। इन सभी को कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया तो अब यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन


शहर में विभिन्न इलाकों में स्थापित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किये जाने व समुचित पार्किंग व्यवस्था न होने के मामले में पहली बार बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को धराशायी करने की बात कही है। यह जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सिविल लाइन स्थित होटल पाल, भारत संचार निगम लिमिटेड के निकट स्थित होटल रेजेन्सी, इन्दिरा स्टेडियम के निकट स्थित टेन्डस, डिगिहा तिराहा स्थित मेगा शॉप व सिटी कार्ट मॉल को धराशायी करने का आदेश पारित किया गया है। अब आदेश के बाद जल्द ही इन पांचों प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- 2024 के लिए बड़ी तैयारी है, भाजपा 14 में आई थी 24 में चली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवारवादियों की राह पर मायावती : सपा, सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी की तरह परिवार के बाहर नहीं सोच पाई बसपा


बिना नक्शा के होटल व मॉल की भरमार
भले ही पांच व्यवासायिक प्रतिष्ठानों पर को धराशायी करने का आदेश जारी किया गया हो लेकिन शहर में बिना मानचित्र व पार्किग इंतजाम के चलने वाले ऐसे तमाम प्रतिष्ठान है। कई होटल, लॉज, शांपिग मॉल व बड़ी बड़ी इमारते हैं जो नक्शे के बिना ही संचालित की जा रही है। ऐसे में अब अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकंजा कसा जा सकता है। इसको लेकर ऐसे लोग अपने बचाव के लिए जुगाड़ लगाने में भी जुट गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर का कहना है कि शहर में बिना मानचित्र व पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रहे पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को धराशायी करने का आदेश जारी किया गया है। जो भी होटल व मॉल बिना नक्शा बने हैं उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed