फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotel of Lucknow which was a place for freedom fighters.

लखनऊ का वह होटल जो रहा क्रांतिकारियों का ठिकाना, जानें- कैसे खुला ये भेद

Tue, 16 Apr 2019 05:28 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Hotel of Lucknow which was a place for freedom fighters.

स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में लखनऊ का नाम प्रमुखता से दर्ज है। यह शहर कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह बना। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले ज्यादातर बड़े चेहरों से इस शहर का नजदीकी वास्ता रहा। कई बड़े फैसले भी हुए। शहर के तमाम लोगों ने परदे के पीछे भारत माता की बेड़ियां काटने की लड़ाई में योगदान दिया।

विज्ञापन


इतिहास में ऐसा ही एक नाम दर्ज है अमीनाबाद के गुईन रोड स्थित वैष्णव भोजनालय ‘महावीर होटल का। क्रांति-आंदोलन : कुछ अधखुले पन्ने, पुस्तक के संस्मरण से पता चलता है, ‘अमीनाबाद में स्थित इस भोजनालय के मालिक थे रामप्रसाद मिश्र। मिश्र की छवि घोर अहिंसावादी कांग्रेसी की थी। पर, वे क्रांतिकारियों के घोर समर्थक थे।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के लोगों को पता चला कि इस होटल में क्रांतिकारियों को भी शरण दी जाती है। कई मर्तबा तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। सीआईडी स्पेशल ब्रांच का अंग्रेज सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस जॉर्ज डि वैरो पार्किन तिलमिलाकर रह जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सच साबित हुई ये बात

खुफिया विभाग में एक अफसर थे नासिर खां। वह काफी चालाक माने जाते थे। उन्हें इस होटल में आने वाले क्रांतिकारियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नासिर खां को सूचना मिली कि बंगाल के दो खतरनाक क्रांतिकारी अजय कुमार घोष और एचके मजमूदार आए हैं और होटल में रुके हैं।

नासिर ने पूछा कि हथियार हैं या खाली हाथ। मुखबिर ने बताया कि अभी खाली हाथ हैं। नासिर खां ने खुफिया विभाग के लोगों को साथ लिया और अमीनाबाद पुलिस को बताए बिना होटल पर छापा मारा और क्रांतिकारियों को पकड़ लिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed