फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hostels will be made for SC students in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बनाए जाएंगे छात्रावास

Sat, 15 Oct 2022 10:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Oct 2022 10:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री अजय योजना की कार्ययोजना समाज कल्याण विभाग तैयार कर रहा है। इसके तहत राज्य में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Hostels will be made for SC students in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के (एससी) छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। ये काम प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत मंजूर किए जाएंगे। प्रयास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह योजना जमीन पर दिखने लगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पीएम अजय योजना में यूपी के 6171 गांव चिह्नित किए हैं। ये वे गांव हैं, जिनमें अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत या उससे अधिक है। पहले चरण में इस योजना में उत्तर प्रदेश के 750 गांवों में काम हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत ही बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। प्रत्येक छात्रावास में न्यूनतम 50 विद्यार्थियों के रहने व खाने की व्यवस्था होगी। इनमें सभी आवश्यक सेवाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार के अधीन आने वाले विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जगह उपलब्ध होने पर छात्रावास निर्माण के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उन क्षेत्रों को भी प्राथमिकता पर रखा जाएगा, जिसमें एससी छात्रों की संख्या ठीकठाक होगी। इस योजना की खास बात यह है कि शत-प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार ही उठाएगी। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण डॉ. हरिओम ने बताया कि छात्रावास निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed