फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hostel girl fall from roof

मोबाइल पर झगड़ा करने के बाद हॉस्टल की छत से गिरी लड़की

Mon, 15 Feb 2016 09:57 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
hostel girl fall from roof

गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रहने वाली छात्रा रविवार रात मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान छत से संदिग्ध हालात में गिर गई।

विज्ञापन


उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सेंट मैरी कॉलेज में 11वीं की छात्रा आयुषी सिंह रविवार रात आम्रपाली के पास पीजी हॉस्टल की छत की रेलिंग पर बैठी थी।
विज्ञापन


वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान उसकी नोकझोंक होने लगी और आयुषी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई।

एसओ ने वीडियो कैमरे में रिकार्ड किए बयान

hostel girl fall from roof

चीख सुनकर हॉस्टल में रहने वालीं छात्राएं व अन्य लोग दौड़े।
आयुषी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया और जौनपुर में रहने वाले उसके पिता मनोज सिंह को फोन करके हादसे की जानकारी दी।

छात्रा के संदिग्ध हालात में छत से गिरने की सूचना पर पुलिस टीम लोहिया अस्पताल पहुंची। सीओ दिनेश पुरी की मौजूदगी में एसओ ने वीडियो कैमरे में आयुषी के बयान रिकॉर्ड किए।

उसने पुलिस कार्रवाई से इन्कार करते हुए कहा कि हॉस्टल की रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बातचीत के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर गई थी। अस्पताल पहुंचे छात्रा के रिश्तेदारों ने भी हादसा बताकर कार्रवाई से इन्कार किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed