फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hospitals see a surge in crowds following a three-day holiday; number of patients with colds, coughs, and fevers increases.

Lucknow News: तीन दिन की छुट्टी के बाद अस्पतालों में उमड़ी भीड़, सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े

Thu, 22 Oct 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Hospitals see a surge in crowds following a three-day holiday; number of patients with colds, coughs, and fevers increases.
अस्पताल में लगी भीड़।
विज्ञापन


लखनऊ। तीन दिन की छुट्टियों और सीमित ओपीडी संचालन के बाद बुधवार को सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और जांच केंद्रों तक कतारें लगी रहीं। सिविल, लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल में फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। एसजीपीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान में भी सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों का दबाव डेढ़ गुना तक पहुंच गया।

रविवार को साप्ताहिक अवकाश, सोमवार को महानवमी और मंगलवार को विजयदशमी के कारण राजधानी में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। सिविल, लोकबंधु और बलरामपुर समेत कई अस्पतालों में सोमवार और मंगलवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चली। एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में तीन दिन छुट्टी रही, जबकि केजीएमयू में सोमवार को ओपीडी खुली और मंगलवार को बंद रही।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में करीब छह हजार मरीज आते हैं, जबकि बुधवार को यह संख्या आठ हजार से अधिक रही। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, मरीजों की भीड़ को देखते हुए सुबह से ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिजिशियन को दिखाने के लिए करना पड़ा इंतजार

सिविल, लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन के कक्ष के बाहर रही। सर्दी-जुकाम, बुखार और मौसम में बदलाव के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बुधवार को एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों को दिखाने तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा। रक्त जांच का सैंपल देने के लिए भी मरीजों की कतारें दिखीं।

अस्पताल में लगी भीड़।

अस्पताल में लगी भीड़।

अस्पताल में लगी भीड़।

अस्पताल में लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed