{"_id":"67090fca15cc9eb7660c2d00","slug":"hospital-worker-put-under-digital-arrest-for-one-hour-rs-61-thousand-recovered-lucknow-news-c-13-knp1002-910154-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पतालकर्मी को एक घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, 61 हजार वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पतालकर्मी को एक घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, 61 हजार वसूले
Fri, 11 Oct 2024 05:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने अस्पतालकर्मी को एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 61 हजार रुपये वसूल लिए। सीबीआई अधिकारी बनकर जालसाजों ने कई मामलों में उनकी संलिप्तता होने की बात कहकर धमकाया।
गुडंबा के आदर्श कॉलोनी निवासी सुनील कुमार प्रजापति के मुताबिक, 28 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे अंजान नंबर से वीडियो कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि एक जांच में तुम्हारी संलिप्तता पाई गई है। तुम्हें जेल भेजा जाएगा। इन्कार पर उसने धमकाना शुरू कर दिया और एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान चार खातों से कुल 61 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। कहा कि जांच के बाद रकम लौटा दी जाएगी। कॉल कटने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया।