{"_id":"5a9684794f1c1b05738b9f3b","slug":"hospital-of-hundred-beds-will-be-built-near-hardoi-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई रोड पर बनेगा 100 बेड का संयुक्त अस्पताल, ये होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई रोड पर बनेगा 100 बेड का संयुक्त अस्पताल, ये होंगी सुविधाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Feb 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई रोड पर विकसित हो रही आवासीय योजनाओं बसंत कुंज और प्रबंध नगर सहित आसपास की पांच लाख की आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक 100 बेड का संयुक्त अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एलडीए को प्रस्ताव भी भेज दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल को प्रबंध नगर योजना में बनाना चाहता है, लेकिन एलडीए हरदोई रोड पर ही बसंत कुंज योजना में जमीन को तैयार है। सीएमओ कार्यालय की ओर से एलडीए को प्रस्ताव भेजकर हरदोई रोड पर प्रबंध नगर योजना में पांच एकड़ जमीन मांगी गई है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि लखनऊ के पश्चिमी भाग में इलाज के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं है। यहां आबादी के बढ़ने के चलते एक संयुक्त अस्पताल की जरूरत है। शासन के पूर्व के आदेश के अनुसार जमीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जमीन मिलने पर स्वास्थ्य विभाग शासन से जरूरी बजट लेकर अस्पताल का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन
एलडीए बसंत कुंज में जमीन देने को तैयार
एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि प्रबंध नगर योजना अभी शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां जमीन भी एलडीए के पास मौजूद नहीं है जिसे स्वास्थ्य विभाग को आवंटित किया जा सके। प्रबंध नगर योजना के पास ही एलडीए की दूसरी बसंत कुंज योजना में लैंडबैंक है। यहां जमीन दी जा सकती है। अब बल्क सेल विभाग ने मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल को जमीन चिह्नित कर बताने के लिए कहा है, जिससे बसंत कुंज में पांच एकड़ जमीन सीएमओ कार्यालय को ऑफर की जा सके।
संयुक्त अस्पताल में ये होंगी सुविधाएं
- ओपीडी
- भर्ती कर इलाज
- स्पेशियलिटी इलाज
- इमरजेंसी
- ऑपरेशन थिएटर
- पैथोलॉजी
- ब्लड बैंक
'सीएमओ का प्रस्ताव 100 बेड के संयुक्त अस्पताल के निर्माण के लिए मिला है। प्रबंध नगर योजना के शुरू होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में उन्हें हरदोई रोड पर ही बसंत कुंज योजना में जमीन ऑफर की जा रही है।' - डीएम कटियार, संयुक्त सचिव, एलडीए
'एलडीए की तरफ से संयुक्त अस्पताल बनाने के लिए जो भी जमीन ऑफर की जा रही है, उसका सर्वे हमारी टीम मौके पर जाकर कर लेगी। जगह उपयुक्त होने पर संयुक्त अस्पताल बनाने के प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ
संयुक्त अस्पताल में ये होंगी सुविधाएं
- ओपीडी
- भर्ती कर इलाज
- स्पेशियलिटी इलाज
- इमरजेंसी
- ऑपरेशन थिएटर
- पैथोलॉजी
- ब्लड बैंक
'सीएमओ का प्रस्ताव 100 बेड के संयुक्त अस्पताल के निर्माण के लिए मिला है। प्रबंध नगर योजना के शुरू होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में उन्हें हरदोई रोड पर ही बसंत कुंज योजना में जमीन ऑफर की जा रही है।' - डीएम कटियार, संयुक्त सचिव, एलडीए
'एलडीए की तरफ से संयुक्त अस्पताल बनाने के लिए जो भी जमीन ऑफर की जा रही है, उसका सर्वे हमारी टीम मौके पर जाकर कर लेगी। जगह उपयुक्त होने पर संयुक्त अस्पताल बनाने के प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ