{"_id":"60cb92c98ebc3e58a326f3b3","slug":"hospital-gonda-desk-news-lko5829323103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने ओपीडी में 11 मरीजों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने ओपीडी में 11 मरीजों का किया परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शासन के निर्देश का अनुपालन जिले में शुरू हो गया है। इसके चलते ही गुरुवार को सीएमओ प्रशासनिक काम काज के इतर संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचे और ओपीडी में 11 मरीजों का परीक्षण का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस ने भी ओपीडी सेवा में हिस्सेदारी करते हुए 42 मरीजों की जांच करने के साथ दो ऑपरेशन भी किए।
आम जनमानस को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक पदों पर तैनात मंडलीय अस्पतालों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक तथा जिला स्तर पर सीएमओ व सीएमएस सहित अन्य चिकित्साधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के साथ ही सप्ताह में तीन दिन दो घंटे तक ओपीडी में कार्य करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को संयुक्त जिला अस्पताल में ओपीडी करते हुए 11 मरीजों का परीक्षण कर उपचार के लिए उचित परामर्श देते हुए दवाएं लिखी। इस दौरान उन्होंने ओपीडी में आए मरीजों को कोविड 19 का टीकाकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया।
सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व जिला अस्पतालों के सीएमएस को ओपीडी करने का निर्देश दिया गया है। सभी लोगों ने ओपीडी कार्य शुरू कर दिया है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी अस्पताल में ओपीडी करते हुए 42 मरीजों का परीक्षण कर दवा पर्चा लिखा। ओपीडी के बाद सीएमएस ने ओटी में जाकर दो मरीजों का ऑपरेशन भी किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. नानक सरन ने बताया कि गुरुवार को वह अवकाश पर थे। अवकाश से लौटने पर वह ओपीडी करेंगे।