फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   honey trapping case

हनी ट्रैपिंग गिरोह ने किए थे कई और फर्जीवाड़े

Thu, 25 Mar 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
honey trapping case
लखनऊ। हनी ट्रैपिंग गिरोह के और भी कारनामे पुलिस की पड़ताल में सामने आए हैं। इस गिरोह ने लोगों को युवतियों के जाल में फंसाकर वसूली करने के अलावा कई और फर्जीवाड़े किए थे। गिरोह के सदस्यों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लाखाें रुपये का लोन करा लिया, वह भी फर्जी दस्तावेजों व नाम-पते पर। आरोपियों के पास से मिले कार के दस्तावेज की जांच के दौरान यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पकड़े गए चारों आरोपी काफी शातिर हैं। इन जालसाजों में मुंबई के ठाणे स्थित आकाश गंगा रोड निवासी सोहेल राजपूत, हाजी सुलेमान मोहल्ला रोड राबोड़ी निवासी फिरोज शेख, विकासनगर साई प्लाजा की रिजवाना खान उर्फ रिया खान और भाईखला हंसरोड ठाणे की नेहा मजहर अब्बास सैय्यद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार बरामद हुई। जिस पर अशोक स्तंभ का स्टीकर लगा था। साथ ही विधायक और पुलिस का मोनोग्राम लगा था। लोगों को अर्दब में लेने के लिए कार पर हूटर भी लगवा रखा था। जब लग्जरी कार के दस्तावेज खंगाले गये तो इस गिरोह का फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक, गिरोह की रिजवाना खान उर्फ रिया ने कार के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एसआरटीसी ब्रांच से लोन कराया था। बैंक के अधिकारियों से जब इसकी हकीकत पड़ताल की गई तो सभी की आंखे खुली रह गई। रिजवाना ने जिस पते पर 10 लाख रुपये का लोन करा लिया था। वहां कभी रही ही नहीं थी। बैंक के कर्मचारियों व सत्यापन करने वाली एजेंसी ने रिजवाना को फर्जीवाड़े में पूरी मदद की थी। वहीं पता चला कि बैंक इस गिरोह के सदस्य ने 40 लाख रुपये का और लोन कराया था। जो एक मकान खरीदने के लिए कराया गया था। पुलिस इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है। गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया गया है। इन आरोपियों की तस्वीर व डिटेल भेजी गई है। वहां भी इस गिरोह के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी हासिल होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पड़ेगी रिमांड की अर्जी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरोह के बारे में डिटेल निकालने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी डाली जाएगी। जिसमें सोहेल राजपूत और फिरोज शेख को रिमांड पर लेने की अपील की जाएगी। इन दोनों से पूछताछ के बाद कई और लोगों के फंसाने की बात सामने आ सकती है। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक चारो आरोपियों के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार करने व फर्जी तरीके से लोन कराने के मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed