फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   honey trap case

हनी ट्रैपिंग गिरोह की कार भी फर्जीवाड़े से खरीदी गई थी

Wed, 24 Mar 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
honey trap case
लखनऊ। बाजारखाला पुलिस ने सोमवार तड़के हनी ट्रैपिंग कर लोगों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से मिली कार भी पूरी तरह से फर्जी तरीके से खरीदी गई थी। कार रिजवाना उर्फ रिया के नाम से खरीदी गई है। इसके लिए फर्जी पते का प्रयोग किया गया। इसका खुलासा जांच में हुआ है। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस इन आरोपियों की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। ताकि ठगे गए लोगों के बारे में जानकारी के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, सोमवार को बाजारखाला पुलिस ने हनी ट्रैपिंग के जरिए लोगों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा था। इसमें मुंबई के ठाणे स्थित आकाश गंगा रोड निवासी सोहेल राजपूत, हाजी सुलेमान मोहल्ला रोड राबोड़ी निवासी फिरोज शेख, विकासनगर साई प्लाजा की रिजवाना खान उर्फ रिया खान और भाईखला हंसरोड ठाणे की नेहा मजहर अब्बास सैय्यद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार बरामद हुई। जिस पर अशोक स्तंभ का स्टीकर लगा था। साथ ही विधायक और पुलिस का मोनोग्राम लगा था। लोगों को अर्दब में लेने के लिए कार पर हूटर भी लगवा रखा था।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर ली थी कार
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने जो कार बरामद की थी। वह रिजवाना खान उर्फ रिया के नाम से है। रिजवाना ने इस कार को खरीदने के लिए फर्जी दस्तावेज का प्रयोग किया था। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मचारियों की भी भूमिका है। पुलिस ने जब कार के रजिस्ट्रेशन पेपर की जांच की। उसमें दर्ज पते के बारे में पड़ताल शुरू की। तो वहां कभी न तो रिजवाना खान रहती है। न ही कभी किराए पर भी रहा है। पुलिस के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मचारियों की भी भूमिका हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को रिमांड पर लेेने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से सही से पूछताछ नहीं हो सकी थी। उनकी जल्द ही कस्टडी रिमांड ली जाएगी। ताकि उनके द्वारा बनाए गये शिकार लोगाें के बारे में जानकारी हो सके। साथ ही यह गिरोह लखनऊ और मुंबई के अलावा कहां नेटवर्क फैला था। गिरोह में कितने और सदस्य हैं। इन सब की जानकारी के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव होने के कारण अर्जी नहीं पड़ सकेगी। बृहस्पतिवार को अर्जी रिमांड के लिए डाली जाएगी।

लखनऊ में दो और लोगों को बनाया था शिकार
पुलिस के मुताबिक, हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह के शिकार बने लखनऊ के एक व्यापारी समेत दो लोगों ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया। इन दोनों से गिरोह की लड़कियों ने तीन लाख रुपये वसूल लिये थे। बताया जाता है कि ये लोग लड़की के साथ मुंबई भी गये थे। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने आस पास के जिलों में 35 से 40 लोगों से इस गिरोह ने अवैध तरीके से हनी ट्रैपिंग कर वसूली की है। मंगलवार को इस गिरोह के पकड़े जाने की खबर फैली तो एक व्यापारी समेत दो लोग पुलिस के पास पहुंचे। बाजारखाला कोतवाली पर इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उनसे भी रुपये वसूले गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed